{"_id":"5f2af3e78ebc3e3d032f89ca","slug":"a-mason-died-in-accident-deoria-news-gkp360747627","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
साइकिल से घर लौट रहा था, बाइक चालक भी घायल
खुखुंदू थानाक्षेत्र के परसिया मिश्र गांव के पास की हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र चौराहे के समीप मंगलवार की देर शाम बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार राज मिस्त्री की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक युवक भी घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। राजमिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
असना गांव निवासी रामदयाल प्रसाद (46) राजमिस्त्री का काम करते थे। एक सप्ताह से वह बगल के गांव बरडीहा लाला में काम कर रहे थे। मंगलवार की शाम वह काम से छूटने के बाद साइकिल से घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि देवरिया-सलेमपुर हाईवे मार्ग पर परसिया चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान बाइक चालक सदर कोतवाली के राउतपार निवासी उपेंद्र कुमार (30) भी चोटिल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान राजमिस्त्री रामदयाल ने रात में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पत्नी कांति देवी, छोटा बेटा मंजीत बदहवास हैं। जबकि बड़ा बेटा दिवाकर उत्तराखंड में है। पिता की मौत की खबर मिलते वह भी घर के लिए चल दिया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही पत्नी और बेटा दहाड़ें मारकर रोने लगे। इस संबंध में एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की मौत
- बनकटा थानाक्षेत्र के सुंदरपार गांव का रहने वाला था सद्दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
बनकटा थानाक्षेत्र के सुंदरपार गांव निवासी सद्दाम हुसैन 28 पुत्र नूर मोहम्मद मंगलवार की देर शाम साइकिल से कहीं जा रहे थे। प्रतापपुर-रामपुर मार्ग पर फफेलिया मोड़ के पास किसी बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इससे सद्दाम हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवारवाले उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान रात में ही उसने दम तोड़ दिया। बनकटा एसओ गोपाल प्रसाद ने बताया कि सड़क हादसे में घायल सद्दाम हुसैन की मौत हो गई। मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के पथरदेवा की रहने वाली माया मद्धेशिया 23 की मंगलवार की देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पथरदेवा कस्बा निवासी माया मद्धेशिया 23 का पति भजन मद्धेशिया से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि भजन मंगलवार की दोपहर बाद किसी काम से बाहर गया था। उसी दौरान पत्नी माया ने फांसी लगा लिया। पति पहुंचा और उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।