फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A man who had come to his in-laws' house under suspicious circumstances has disappeared, leaving his wife inconsolable.

Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल आया व्यक्ति गायब, पत्नी का रो-रो कर है बुरा हाल

Mon, 23 Mar 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A man who had come to his in-laws' house under suspicious circumstances has disappeared, leaving his wife inconsolable.
बरहज। स्थानीय थाना परिसर में रविवार को पुराना बरहज मायके आई महिला रंभा निवास जायसवाल ने पुलिस से गुहार लगाया है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना था कि सुबह पति घर से अचानक गायब हो गए हैं। काफी तलाश के बाद भी उनका कहीं सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

गौरी बाजार निवासिनी रंभा निवास जायसवाल होली पर्व पर मायके पुराना बरहज आई हैं। जहां 10 मार्च को पति अभय जायसवाल पुत्र ईश्वर चंद्र जायसवाल उनसे मिलने के लिए आये। लोगों के अनुसार 17 मार्च को दोनों लोगों की प्रयागराज जाने की तैयारी थी। लेकिन किन्हीं कारणों से यात्रा टाल दिया गया। बताया जा रहा है कि सुबह अभय जायसवाल मोबाइल से सिम निकालकर घर से कहीं चले गए। जो वापस नहीं लौटे हैं। काफी देर होने पर परिवार के लोग उन्हें तलाशने लगे। लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि पांच वर्ष पूर्व रंभा की शादी अभय से हुई है। जिससे एक पुत्री भी है। अभय को लेकर परिवार के लोग चिंतित हैं। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला के आने की सूचना है। पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed