फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A man was beaten up for demanding money he had lent.

Deoria News: उधार दिए रुपये मांगने पर मारपीट

Sun, 12 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 12 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A man was beaten up for demanding money he had lent.
सलेमपुर। दशहरा मेले में खिलौने की दुकान लगाने के लिए पड़ोसी को उधार में रुपये देना एक महिला को भारी पड़ा। रुपये वापस मांगने पर पड़ोसी ने साथियों संग महिला के घर में घुसकर पथराव कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके पति की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड के नौ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत मझौलीराज के अलीनगर निवासी साजिया पत्नी कलीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि दशहरा मेले में खिलौना की दुकान लगाने के लिए पड़ोसी ने 70 हजार रुपये उधार लिए थे। मेला खत्म होने के बाद जब उसने रुपये की मांग की तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसने परिवार के अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुस गया। ईंट-पत्थर चलाते हुए उसपर हमला बोल दिया। पति की भी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित ने शुक्रवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहल्ले के इशराफिल, शाहिम, सुहैब, फसल, जहान, आरा, जुर्वदा, नरगिस व रोशनी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed