{"_id":"6ab02bf202616d7b5505fcb7","slug":"a-mahapanchayat-regarding-the-electricity-substation-in-sidhua-will-be-held-on-the-25th-deoria-news-c-208-1-deo1009-192302-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिधुआ में बिजली उपकेंद्र के लिए 25 को होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिधुआ में बिजली उपकेंद्र के लिए 25 को होगी महापंचायत
Mon, 21 Sep 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण और बिजली की समस्याओं को लेकर रविवार को सिधुआ गांव में ग्राम प्रधान अरविन्द शर्मा की अध्यक्षता में किसानों और ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें 25 सितंबर को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। सभी से पंचायत को सफल बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि सिधुआ में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की मांग को लेकर दो वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन अब तक शासन से स्वीकृति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि बरियारपुर विद्युत उपकेंद्र पर अधिक लोड होने से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
बरियारपुर उपकेंद्र से डुमरी तक करीब 15 किलोमीटर लंबी लाइन होने के कारण आए दिन लाइन ब्रेकडाउन होने की समस्या रहती है।
भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही ने कहा कि जिले के अधिकांश गांवों में नंगे और जर्जर तारों से बिजली आपूर्ति हो रही है।
तार टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रहती है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर 25 सितंबर को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर महापंचायत की जाएगी। बैठक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनिकराज यादव, मनोज कुमार सिंह, हरिकेश गुप्ता, शफीक अंसारी, अमित सिंह, मदन यादव, चंद्रभान सिंह, बागेश्वरी सिंह, टुनटुन यादव, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।