फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A lot of fireworks in excitement, AQI increased by 18 percent...

उत्तर प्रदेश असीमित संभावनाओं का प्रदेश है: डीएम

Thu, 25 Jan 2024 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
A lot of fireworks in excitement, AQI increased by 18 percent...
धूमधाम से मनाया गया प्रदेश का 75वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

-उत्तर प्रदेश कई क्षेत्रों में देश का अग्रणी राज्य है- सीडीओ


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश का 75वां स्थापना दिवस धूमधाम से बुधवार को मनाया गया। शहर के जीआईसी में प्रदर्शनी एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने जनपद वासियों को प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 24 जनवरी 1950 को प्रदेश का नामकरण उत्तर प्रदेश किया गया था। वर्ष 2017 से मुख्यमंत्री की प्रेरणा से इस दिन को यूपी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश असीमित संभावनाओं का प्रदेश है। प्रदेश में प्राकृतिक संसाधन पर्याप्त मात्रा में है। पर्यटन की दृष्टि से कई ऐतिहासिक स्थल हैं। अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज, नैमशारण्य जैसे धार्मिक स्थल हैं। कुशीनगर एवं सारनाथ भी यही हैं। दुधवा नेशनल पार्क इको टूरिज्म के लिहाज से महत्वपूर्ण है। डीएम ने प्रदेश के मेधा की भी प्रशंसा की। कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में उत्तर प्रदेश की भागीदारी सर्वाधिक रहती है। चंद्रयान की कामयाबी में भी प्रदेश की महिला वैज्ञानिकों का बड़ा हाथ है।
विज्ञापन

सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। इसके जरिए लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश कई क्षेत्रों में देश का अग्रणी राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिलाधिकारी एवं सीडीओ ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। जीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकार अंटू तिवारी एंड कंपनी ने संगीतात्मक प्रस्तुति दी। उनके प्रस्तुत गीत यूपी नंबर वन को लोगों ने सराहा। मारवाड़ी इंटर कॉलेज की छात्राओं, प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया लच्छी के छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। डीएम एवं सीडीओ ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। संचालन डीपीओ कृष्णकांत राय ने किया।
इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह, युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, उद्यमी संजीव अरोड़ा, जेपी जायसवाल सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, उद्यमी व लोग मौजूद रहे।

-------------------
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
देवरिया। उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। राजपति, राधिका गौड़, गुड़िया मद्धेशिया एवं पूनम को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूल किट दिया गया। नसीम अहमद, हरिशचंद्र गुप्ता, मुख्तार, विजय लाल श्रीवास्तव, शंभू गुप्ता, रमाशंकर, नगीना, मोती चंद्र, रामकेला, शिवलोचन व सावित्री को वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उज्ज्वला योजना के तहत गायत्री पांडेय, बीना देवी, सुजाता खरवार, चंदा देवी, गुड्डी देवी, मौला देवी आदि को गैस कनेक्शन दिया गया। युवा कल्याण विभाग की ओर से विवेकानंद यूथ अवार्ड से उत्कर्ष मिश्रा व सुमिति सिंह को सम्मानित किया गया। शिवम यादव, अशोक कश्यप, विनोद गुप्ता, दीपक कुमार तिवारी एवं धर्मेंद्र को विभिन्न बैंकों से दिए गए ऋण का स्वीकृति पत्र सौंपा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत धनौती देवी, ममता देवी, सविता देवी, सरिता, पूनम देवी व सुमन निषाद को पीएम आवास का प्रतीकात्मक चाबी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed