{"_id":"62c488ec4e218162f9306efb","slug":"a-labour-found-hang-deoria-news-gkp442736974","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस की कोठी में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांस की कोठी में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

योगेंद्र की मौत लोग कुछ भी कहने से कतरा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के गड़ौना गांव में बांस की कोठी में फंदे से योगेंद्र (34) पुत्र जयराम यादव का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। योगेंद्र की संदिग्ध हाल में मौत को लेकर लोग कुछ कहने से कतरा रहे थे।
सोमवार की रात घर से कुछ दूरी पर योगेंद्र का शव बांस की कोठी में कपड़े के फंदे से लटका पाया गया। जानकारी होने पर मां रोने-चिल्लाने लगी। जबकि पिता जयराम बदहवास हो गए। जानकारी होने पर गांव के लोग भी जुट गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पति की मौत की जानकारी होने पर पत्नी चंदा का रो-रो कर बुरा हाल था। योगेंद्र का छोटा भाई नन्हे बाहर रहकर मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
चंद रोज पहले पत्नी गई थी मायके
बरहज। क्षेत्र के गड़ौना निवासी और मजदूर योगेंद्र की मौत से गांव वाले हतप्रभ हैं। उसकी पत्नी चंदा कुछ दिनों पहले डेढ़ वर्ष की पुत्री के साथ मायके भरथुआं गई थी। मजदूर की मौत की जानकारी होने पर ससुराल में भी मातम पसर गया। सूचना पाकर चंदा अपने बच्ची के साथ गांव पहुंची।