{"_id":"62f6998df0dc1f183346a9f8","slug":"a-labour-died-in-road-accident-deoria-news-gkp4469359178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में मजदूर की मौत
रामलक्षन-देवरिया मार्ग पर बरहजिया मोड़ के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामलक्षन। क्षेत्र के रनिहवां उर्फ चिरईगोड़ा निवासी एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सामान लेने रामलक्षन-देवरिया मार्ग पर जा रहे थे कि एक वाहन की चपेट में आ गए।
गांव के योगेंद्र प्रसाद (52) पुत्र स्व. रघुनंदन की बृहस्पतिवार की देर शाम जोड़ौरा बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह देर शाम साइकिल से राशन सामग्री लाने जोड़ौरा बाजार जा रहा थे। अभी वह बाजार से थोड़ा पहले बरहजिया मोड़ पर पहुंचे थे कि अचानक पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे योगेंद्र बेहोश हो गए। सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
योगेंद्र के पांच बच्चे शिवानी (20), काजल (16), पंकज (14), पिंटू (10), अंकिता (8) में से केवल शिवानी की शादी हुई है। पत्नी बरफी देवी पति की मौत पर बेसुध हो गई हैं। योगेंद्र घर पर ही रहकर मजदूरी करते थे।