फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A jeweler threw acid on a woman after she resisted the theft of her jewelry.

Deoria News: आभूषण हड़पने का विरोध करने पर सर्राफ ने फेंका था तेजाब

Sat, 25 Oct 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A jeweler threw acid on a woman after she resisted the theft of her jewelry.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। बंधक रखे गए आभूषण हड़पने का विरोध करने पर बृहस्पतिवार को सर्राफ ने चंदन पर तेजाब फेंका था। इससे चंदन सहित सात लोग झुलस गए थे।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि सर्राफा बंधक रखा गया आभूषण देना नहीं चाहता था। इस पर चंदन से कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने आरोपी सर्राफा को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
वहीं बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती चंदन की हालत गंभीर बनी हुई है। बाजार में दाम चढ़ने के बाद भी सोना-चांदी की चमक कम नहीं हुई है। सोना-चांदी की कीमत को बढ़ता देख दुकानों पर बंधक रखे आभूषण लोग छुड़ाने लगे हैं।
विज्ञापन

चंदन की बहन संध्या ने करीब छह महीने पहले पनिका बाजार में श्वेता ज्वेलर्स के संचालक अरविंद वर्मा के यहां अपना गहना 80 हजार रुपये में बंधक रखा था। तीन महीने में संध्या ने सर्राफा को 80 हजार रुपये ब्याज के साथ वापस कर दिए, मगर सर्राफा उसे बंधक रखा गया आभूषण वापस करने के लिए दौड़ा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्या का आरोप है कि दबाव बनाने पर सर्राफ की भाषा बदल गई और उसने कहा कि तुम्हारी मां ने भी रुपये लिए हैं। वह रुपये देंगी, तभी आभूषण वापस दूंंगा। बृहस्पतिवार को पनिका बाजार निवासी चंदन राजभर अपनी बहन के साथ सर्राफ की दुकान पर गया और कहा कि मां रुपये लिए हैं तो उसका कोई रसीद दिखाओ।
आरोप है कि इस पर सर्राफ नाराज हो गया और भाई-बहन को अपशब्द बोलने लगा और दुकान में रखा तेजाब चंदन पर फेंक दिया। इससे आसपास बैठे करीब सात लोग झुलस गए। संध्या की तहरीर पर पुलिस ने सर्राफ अरविंद वर्मा पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। संध्या का आरोप है कि सोना का दाम महंगा हो गया है, इसलिए सर्राफ के मन में लालच आ गया और आभूषण नहीं देना चाहता था।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। चंदन का इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed