फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a invalid hospital seal

अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल सील

Wed, 11 May 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
a invalid hospital seal
अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल सील
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत मिलने के बाद की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को बरहज बाईपास पर छापा मारा। अस्पताल का पंजीकरण व चिकित्सक के न होने पर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया।

सीएमओ से बरहज क्षेत्र के भैदवा निवासी एक महिला ने शिकायत की थी कि कुछ माह पहले बरहज बाईपास स्थित काशीनाथ हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराई। इसके बाद भी उसकी परेशानी दूर नहीं हुई। उसने गोरखपुर स्थित एक अस्पताल में फिर से ऑपरेशन कराया जो सफल रहा। इस प्रकरण को सीएमओ ने गंभीरता से लिया। बुधवार को एसीएमओ डॉ. संजय चंद के नेतृत्व में सीएचसी बरहज के अधीक्षक डॉ. अजय पाल, राय कमलेश्वर श्रीवास्तव, सरोज तिवारी, गौतम बरहज बाईपास स्थित हॉस्पिटल पर पहुंचे, जहां चिकित्सक नहीं थे और न ही मरीज थे। संचालक काशीनाथ मिले। वहां अस्पताल का रजिस्टर नहीं था तथा पंजीकरण भी समाप्त हो गया था। टीम ने हॉस्पिटल को सील कर दिया। एसीएमओ डॉ. संजय चंद ने कहा कि हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed