{"_id":"6ad275640d7fd6612407d82a","slug":"a-glimpse-of-bengali-craftsmanship-is-visible-in-the-durga-puja-pandals-deoria-news-c-208-1-deo1042-194543-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुर्गा पूजा के पंडालों में दिख रही बंगाली शिल्पकला की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुर्गा पूजा के पंडालों में दिख रही बंगाली शिल्पकला की झलक
Sat, 17 Oct 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के सिरसिया गांव में बने भव्य पंडाल में जुटी भीड़।
देवरिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सजे दुर्गा पूजा पंडालों में इस बार कोलकाता के कारीगरों की कला की खास छाप देखने को मिल रही है। शहर के प्रमुख स्थानों सीसी रोड, रामलीला मैदान, नगरपालिका रोड, मालवीय रोड, रुद्रपुर मोड़, राघवनगर, भुजौली कालोनी, न्यू कालोनी और स्टेशन रोड पर सजे पंडाल श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
शहर के पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियां को कोलकाता से आए कारीगरों ने आकर्षक रूप दिया है। मां के चेहरे की भाव-भंगिमा, आंखों की बनावट, मुकुट, आभूषण और वस्त्रों के शृंगार में बंगाली शिल्पकला की बारीकी साफ नजर आ रही है।
मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, कार्तिकेय, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की मूर्तियों को भी पारंपरिक शैली में सजाया गया है। मूर्तियों को आकर्षक वस्त्र और आभूषण पहनाए गए हैं। कई पंडालों में मूर्तियों के पीछे बिजली रंग-बिरंगे झालरों से सजावट की गई है, जिससे शाम के समय उनका स्वरूप और भी मनमोहक दिखाई देता है। पंडालों के आसपास अस्थायी दुकानें लगने से मेले जैसा माहौल बन रहा है। बच्चों और युवाओं में भी पंडालों की सजावट को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
बघौचघाट संवाद के अनुसार, पथरदेवा क्षेत्र में गांव और बाजार में मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना के लिए भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं। पूजा समितियों के सदस्य, युवा और कारीगर दिन-रात मेहनत कर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और धार्मिक आयोजनों के चलते क्षेत्र में उत्सव का माहौल दिखाई देने लगा है। मेदीपट्टी स्थित मां शेरावाली क्लब समिति के अध्यक्ष राजू राय ने बताया कि पंडाल निर्माण का अधिकांश कार्य रात में किया जा रहा है। सभी सदस्य सामूहिक रूप से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
रामपुर कारखाना संवाद के अनुसार, सिरसिया नंबर एक स्थित स्टूडेंट क्लब की ओर से सजाया गया दुर्गा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां 51 शक्तिपीठों की देवियों की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुए मेले में देवरिया समेत आसपास के जिलों से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
प्रतिदिन होने वाली आरती में भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं।
नौ दिन तक चलने वाले इस मेले में कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन कर रहे हैं। पंडाल की भव्य सजावट और देवियों की मूर्तियों के दर्शन के लिए सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ जुट रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।