फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A girl riding a scooter died after being hit by a dumper

Deoria News: 14 लोगों पर हत्या की कोशिश का केस

Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A girl riding a scooter died after being hit by a dumper
रामपुर कारखाना। बरात से लौट रहे युवकों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। धारदार हथियार से एक युवक को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर हत्या की कोशिश और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरियारपुर गम्भीपुर मालीबारी से 20 अप्रैल को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खड़ाइच गांव में बरात गई थी। बरात के साथ मालीबारी निवासी साहिल एवं चाचा के लड़के गए थे। खड़ाइच से खाना खाकर चार पहिया वाहन से बरातियों के साथ वापस आ रहे थे। साहिल के पिता राम बदन का आरोप है कि रात करीब 10:15 बजे सिधुवा चौराहे के पास गांव के संदीप यादव उर्फ मोहित यादव व फिरोज निवासी रामनगर बरियारपुर 10 से 12 अज्ञात लोगों के साथ पहले से घात लगाकर बैठे थे।
विज्ञापन

चार पहिया वाहन के सिधुवा चौराहा के पास पहुंचते ही संदीप व फिरोज लोहे की राॅड व हथियार लेकर गाड़ी को बरदस्ती रुकवा दलिया। साहिल को जबरदस्ती बाहर खींच लिया तथा जान से मारने की नियत से हमलावर हो गए। इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज ने कहा कि छानबीन के बाद पीड़ित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed