फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a girl in crime

Deoria News: युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपित पर मुकदमा दर्ज

Thu, 11 May 2023 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
a girl in crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचनपुर। छह माह से शादी का झांसा देकर एक युवक तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है।

बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के घर आता-जाता था। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। इस बीच युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब युवती के घरवाले शादी करने का दबाव बनाने लगे तो युवक शादी से इंकार कर दिया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने युवती और उसके घर वालों को जानमाल की धमकी भी दी। आजिज आकर पीड़िता ने तरकुलवा थाने में पहुंच कर आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी राजकुमार उर्फ रेहान के विरुद्ध दुष्कर्म और मारपीट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed