{"_id":"6834b59e8223ea41ec061c44","slug":"a-fraudster-posing-as-a-paytm-agent-duped-two-fruit-seller-brothers-of-rs-26000-deoria-news-c-208-1-sdn1004-154576-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेटीएम एजेंट बता जालसाज ने फल विक्रेता दो भाइयों से 26 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेटीएम एजेंट बता जालसाज ने फल विक्रेता दो भाइयों से 26 हजार ठगे
Tue, 27 May 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर फल विक्रेता दो सगे भाइयों को पेटीएम एजेंट बताकर जालसाज ने 26 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि एजेंट उन्हें पहले माह का चार्ज फ्री करने का झांसा देकर अपने खाते में 26 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद दोबारा रुपये खाते में भेजा।
सोमवार की सुबह जब मैसेज आया कि खाते से 26 हजार रुपये निकाले गए हैं, तब दोनों को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित साइबर सेल में शिकायत करने की बात कह रहे है।
खुखुंदू निवासी चुम्मन प्रसाद ने बताया कि वह स्थानीय चौराहे पर ठेले पर फल बेचते है। रविवार की दोपहर बाद एक युवक दुकान पर पहुंचा और खुद को पेटीएम एजेंट बताया। कहा कि पेटीएम से हर माह 125 रुपये चार्ज कटता है। उसने कहा कि यदि दुकान से एक दिन में 20 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन हो जाए तो यह चार्ज फ्री हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे दुकान से छोटे भाई महंथ को बुलाया। भाई ने उसके मोबाइल फोन से एजेंट के खाते में 20 हजार तुरंत भेज दिए।
एजेंट ने उसके खाते में 20 हजार रुपये लौटा दिए। मशीन से रुपये आने की आवाज भी आई, मगर खाते में नहीं पहुंचा। महंथ से भी दूसरी दुकान पर जाकर छह हजार रुपये मंगाकर वही प्रकिया अपनाई। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अगर दुकानदारों से ठगी हुई है तो वह साइबर सेल में जाकर शिकायत दर्ज कराएं। वहीं से इसका निस्तारण होगा।