{"_id":"688fadf64f4afdf5150f65a4","slug":"a-four-wheeler-hit-a-bike-rider-three-injured-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160013-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, तीन घायल
Mon, 04 Aug 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर सरया गांव के पुल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तेज बारिश के बीच एक बाइक से जा रहे तीन युवकों को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों को सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। इसमें एक युवक की हालत गंभीर है। हादसा रविवार की दोपहर रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर सरया गांव के पुल के पास हुआ। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
जानकारी के अनुसार, बरहज थाना क्षेत्र के बैरिया तिवारी गांव निवासी अमन तिवारी (30) और आकाश गौड़ (22) पुत्र रामबड़ाई निवासी कपरवार और अनिरुद्ध गौड़ (27) निवासी कुसुम्हा बाइक से रुद्रपुर की तरफ से कपरवार जा रहे थे। सरया गांव के पुल के एप्रोच पर सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। चार पहिया वाहन बाइक सवार के अगले हिस्से पर चढ़ गया।
हादसा स्थल पर जुटे लोगों ने बाइक सवारों को अस्पताल भेजवाया। हेलमेट नहीं लगाने से बाइक सवारों के सिर में चोट लगी है। घायलों में अमन तिवारी के सिर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश में संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए।