{"_id":"68e6b6beb604252c5b0cf307","slug":"a-fight-broke-out-between-a-husband-and-wife-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165087-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पति-पत्नी के बीच विवाद छुड़ाने में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पति-पत्नी के बीच विवाद छुड़ाने में मारपीट
Thu, 09 Oct 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
मदनपुर। क्षेत्र के धनौती मठिया गांव में पति-पत्नी के बीच का झगड़ा छुड़ाना महंगा पड़ गया। विरोध करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। दो गंभीर स्प से घायल हो गए। उनका उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। मामले में पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है।
धनौती मठिया गांव की रिंकी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम मोहल्ले में एक दंपती के बीच विवाद चल रहा था। उनके पति हरेंद्र ने बीच-बचाव किया था। इस बात पर मंगलवार की शाम को उन लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। इसमें हरेंद्र, फागू, अनमोल और सावित्री घायल हो गईं। फागू और अनमोल को गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने मारपीट के आरोपी अंजेश, छोटेलाल, मिथिलेश और मंजू पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद