फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A divider will be built in the populated area on Ram Janaki Marg

Deoria News: रामजानकी मार्ग पर आबादी वाले क्षेत्र में बनेगा डिवाइडर

Mon, 02 Mar 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A divider will be built in the populated area on Ram Janaki Marg
बरहज। अयोध्या से जनकपुर तक रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। एनएच की ओर से शनिवार को कपरवार में सड़क बनाए जाने से पूर्व ही डिवाइडर का कार्य शुरू करा दिया गया है। फिलहाल दो किलोमीटर तक डिवाइडर कार्य कराया जाएगा, जबकि पलियां मोड़ से तहसील बाइपास और सड़क पर पड़ने वाले चौराहों पर डिवाइडर बनाए जाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

पुराने मार्ग पर करीब 14 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। कपरवार में डिवाइडर बनाए जाने के लिए सांचा तैयार किया जा रहा है। तकनीकी टीम सरिया आदि लगाकर डिवाइडर का रूप देने में जुटी हुई है। कपरवार से नौकाटोला तक करीब दो किलोमीटर डिवाइडर कार्य पूर्ण कराने के बाद सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू कराया जाएगा। हालांकि बेलडाड़ से कटइलवा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य लगभग पूर्ण करा लिया गया है। सड़क पर बनाए जा रहे डिवाइडर को लेकर लोगों का कहना है कि इसके बनने से जहां आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वहीं हादसों में कमी आयेगी। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि विभाग की ओर से तेजी से निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। जिसे समय से पूर्ण करा लेने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed