फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A city to call... yet electricity supply with the help of bamboo sticks

Deoria News: कहने को शहर... फिर भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति

Thu, 18 Jul 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jul 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
A city to call... yet electricity supply with the help of bamboo sticks
बिजली के पोल पर लगा मकडजाल
शहर के दानोपुर कठिनाहिया मोहल्ले में समस्याओं की भरमार
विज्ञापन

अधिकतर गलियों में नालियों और सड़कों का टोटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कहने को देवरिया शहर है...लेकिन हालत गांव से भी बदतर हैं। महंगी जमीन खरीदकर घर बनवाने वालों को शहरी सुविधाओं का सपना अधूरा सा लगने लगा है। न भरपूर बिजली मिल रही और न ही पीने के लिए साफ पानी। यहां के लोगों को बांस-बल्ली के सहारे बिजली दी जा रही है। कई जगह सड़क और नाली का नामोनिशान तक नहीं है।
कच्ची सड़क व पगडंडियों पर चलना नए शहरियों की मजबूरी है। यही हालत नवनिर्मित नए मोहल्ले के है। आज भी कई मोहल्लों में शहर जैसी सुविधाओं का अभाव है। इन मोहल्लों में कच्ची सड़कों, टूटीं नालियों, संपर्क मार्गों व आंतरिक गलियों में फैली गंदगी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका की स्थापना अंग्रेजी हुकूमत में सन् 1901 में की गई। 1974 में इसका क्षेत्र विस्तार कर आठ वार्ड बनाए गए। वर्ष 1995 के आबादी के हिसाब से पालिका क्षेत्र को 25 वार्डों में विभाजित किया गया। इसी बीच वर्ष 2018-2019, वर्ष 2022-23 में शहर से सटे दर्जनभर गांवों को नगर पालिका में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी सुविधाओं के लिए उत्सुक ग्रामीण इलाकों से नगर सीमा से सटे इलाकों में महंगे दाम पर जमीन खरीदकर बसे लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में वे नगर पालिका की सुविधाओं से लैस होंगे। सीमा विस्तार के बाद भी लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
शहर के दानोंपुर कठिनइयां नगर पालिका में तो शामिल हो गया, लेकिन सुविधाओं का टोटा है। मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बांस-बल्ली के सहारे टिकी है। जलनिकासी का समुचित इंतजाम नहीं है। मोहल्ले में कई कच्ची सड़कें हैं। यहां सड़क नहीं होने से स्कूल वैन घर तक नहीं पहुंच पाती। लंबी दूरी तय कर अभिभावक मुख्य मार्गों पर खड़े होकर स्कूल वैन का इंतजार करते हैं। बरसात के मौसम में यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
...
नगरवासियों को भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं
नगर पालिका क्षेत्र में अभी कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां आज भी लोग सड़क, बिजली पानी आदि सुविधाओं से वंचित हैं। शहर के वार्ड नंबर चार दानोपुर कठिनहियां सहित तमाम मोहल्लों में लोग बांस-बल्लियों के सहारे घरों में बिजली कनेक्शन पहुंचा रहे हैं। तमाम जगहों पर सड़क के अभाव में लोग कच्ची सड़क व पगडंडियों पर चलने के लिए मजबूर हैं। मोहल्लेवासियों का कहना था कि बरसात में स्थिति और भयावह है। घरों तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। वाहन को सड़क पर खड़ा कर कीचड़ व पानी से होकर घरों में जाना पड़ता है।

...
कोट
नगर पालिका कई मोहल्लों में नालियां व सड़क आदि के निर्माण करा रहा है।। बरसात के चलते कार्य धीमा था। अब तेजी लाई गई है। बांस-बल्ली से बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
-संजय कुमार तिवारी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed