Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A city all aglow, bustling markets... joy everywhere.

Deoria News: जगमग शहर, दमकते बाजार... हर ओर उल्लास

Sun, 08 Nov 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A city all aglow, bustling markets... joy everywhere.
दीवाली की पूर्व संध्या पर रोशनी से नहाए घर
देवरिया। दिवाली की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम दूधिया रोशनी से शहर जगमगा उठा। रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक सजावट से सजे बाजारों में देर रात तक चहल-पहल रही। हर ओर उत्साह, उमंग और रोशनी के बीच शहर दिवाली के रंग में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, पूजन सामग्री, मिठाई, बर्तन और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने देर शाम तक जमकर खरीदारी की।
रविवार को दिवाली धूमधाम से मनाई जाएगी। ज्योति पर्व के स्वागत में शहर से लेकर कस्बों तक घर, दुकान, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सज गए।
विज्ञापन

शाम होते ही इनकी रोशनी से बाजार जगमगा उठे। पूजन सामग्री और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। लोगों ने दिवाली पूजन के लिए अपनी जरूरत के अनुसार सामग्री खरीदी। मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों का तांता लगा रहा। पूजन और मेहमानों के स्वागत के लिए लोगों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयां खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपहार देने के लिए तैयार किए गए गिफ्ट पैक और ड्राई फ्रूट की भी खूब मांग रही। शहर के सिविल लाइंस में सड़क के दोनों तरफ लगी अस्थायी दुकानों पर बर्तन, मिठाई और पूजन सामग्री खरीदने वालों की भीड़ रही। सीसी रोड, हनुमान मंदिर, मालवीय रोड और राघव नगर सहित विभिन्न मोहल्लों के बाजारों में चहल-पहल बनी रही।
आभूषण की छोटी-बड़ी दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही रही। वहीं, ठेले और पटरी पर मिट्टी के सामान की दुकानें भी सजी रहीं। लोगों ने दिवाली पूजन के लिए मिट्टी के दीप, कलश और कोसा की खरीदारी की।
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से घर में आएगी सुख-समृद्धि : आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि रविवार को कार्तिक अमावस्या के अवसर पर दिवाली मनाई जाएगी। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:48 से 7:44 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:25 से रात 8:02 बजे तक रहेगा।
अमावस्या तिथि रविवार को सुबह 11:28 प्रारंभ होकर नाै नवंबर को दोपहर 12:32 बजे तक रहेगी। दिवाली के दिन सुबह घर की साफ-सफाई कर मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। शाम को पूजा स्थल पर चौकी रखकर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं। चौकी पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और माता सरस्वती की मूार्ति स्थापित करें।
सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन करें। फिर मां लक्ष्मी को पुष्प, अक्षत, रोली, चंदन, धूप, दीप, फल, मिठाई और कमल का फूल अर्पित करें। मां लक्ष्मी को खील-बताशे और मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद लक्ष्मी चालीसा और गणेश जी की आरती के साथ मां लक्ष्मी की आरती करें।

पूजा के अंत में परिवार के सभी सदस्य सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करें। दिवाली की शाम घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थल, तुलसी चौरा और घर के अन्य स्थानों पर दीपक जलाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed