{"_id":"67f575ef18f5e3123605560f","slug":"a-case-of-dowry-harassment-has-been-registered-against-four-people-including-the-husband-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-151096-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Wed, 09 Apr 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से भगा देने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस पति, सास-ससुर समेत चार पर दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ पाटन निवासी निर्मला पुत्री काशी प्रसाद ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि 8 मई 2023 को उसकी शादी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा मदन गोपाल में संतोष कुमार पुत्र सुनील कुमार के साथ हुई। शादी में विदा होकर वह ससुराल गई। तीन महीने तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति संतोष, ससुर, सास और ननद उसे प्रताड़ित करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।