Deoria News: पूर्व सीएम पर अश्लील टिप्पणी करने वाले युवक पर केस, स्वामी अनिरुद्धाचार्य से जुड़ा है पूरा प्रकरण
अनिरुद्धाचार्य और पूर्व सीएम अखिलेश के बीच एयरपोर्ट पर कृष्ण के पहले नाम को लेकर हुई बहस की वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी युवक ने अखिलेश और उनके पिता मुलायम सिंह पर टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सीएम अखिलेश यादव व उनके पिता पूर्व रक्षामंत्री और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर कथित तौर पर अशोभनीय टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक पर मदनपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस ने सपा के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष यादव की तहरीर पर मदनपुर थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी अमरेश त्रिपाठी उम्र 28 वर्ष के खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग कर मानहानि करने और उसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से वायरल कर समाज में शांति भंग करने की कोशिश करने के आरोप में अभियोग पंजीकृत किया है।
अनिरुद्धाचार्य और पूर्व सीएम अखिलेश के बीच एयरपोर्ट पर कृष्ण के पहले नाम को लेकर हुई बहस की वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी युवक ने अखिलेश और उनके पिता मुलायम सिंह पर टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अखिलेश यादव पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप है।
हालांकि संवाद न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद जिले के सपा कार्यकर्ता बौखला गए। सपा के जिला अध्यक्ष व्यास यादव प्रदेश सचिव विजय प्रताप यादव सहित कई सपाइयों ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, संतोष यादव, वसी अहमद आदि कार्यकर्ताओं ने मदनपुर थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी से मानहानि कर शांति भंग करने और आईटी एक्ट में केस दर्ज की है। इस बाबत सीओ हरिराम ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच हो रही है। पुलिस न्यायोचित कार्रवाई करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.