{"_id":"692c896c8a523df14c06688d","slug":"a-bus-carrying-people-to-a-wedding-falls-into-a-ditch-injuring-12-deoria-news-c-208-1-deo1011-169110-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शादी में जा रहे लोगों से भरी बस खाई में गिरी, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शादी में जा रहे लोगों से भरी बस खाई में गिरी, 12 घायल
Sun, 30 Nov 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बस पलटने के बाद मदद में जुटे गांव के लोगफोटो ग्रामीण
रुद्रपुर/ एकौना (देवरिया)। गौरीबाजार के उसरी मदैना गांव से शादी समारोह में शामिल होने भदोही जा रहे 40 लोगों से भरी प्राइवेट बस गोर्रा नदी के बांध से नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीण और पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम उसरी मदैना निवासी शेरू बरनवाल की बहन सविता की शादी रविवार को ही होनी थी। उसका विवाह नंदन पुत्र सुनील सब्जी मंडी बाजार खमरिया जिला भदोही के साथ तय थी। शादी भदोही जिले के ही औराई कस्बा में मैरिज लॉन में होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए लड़की पक्ष के लोग बस से जा रहे थे। बस में करीब 40 लोग सवार थे।
रुद्रपुर-असवनपार मार्ग पर नरायनपुर पुल के निकट शीतल माझा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे गड्ढे में पलट गई। बस को पलटता देख शीतल माझा चौराहे पर खड़े लोग बचाने को दौड़ पड़े।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में पूर्ति देवी (45) पत्नी जितेन्द्र बरनवाल और कुंती देवी (42) पत्नी कपूरचंद मद्धेशिया निवासी देवरिया, दिवाकर पांडेय (48), सुरेश राजभर (41), नंद बरनवाल (38), अंकित बरनवाल (35), मधु बरनवाल (38), दिता देवी (41), सुनैना (43), रोहित (36), अनिल (35) घायल हो गए। इसके अलावा चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
घायलों में पूर्ति देवी और कुंती देवी के सिर और कमर में गंभीर चोट देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
इस संबंध में सीओ हरिराम ने कहा सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।