फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A breakdown in the 33 kV main line has left 450 villages without power for 10 hours.

Deoria News: 33 केवी मेन लाइन में ब्रेकडाउन, 10 घंटे से 450 गांवों बिजली गुल

Wed, 29 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A breakdown in the 33 kV main line has left 450 villages without power for 10 hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस की मेन लाइन बुधवार को सुबह से ब्रेकडाउन में है। एक फेज की सप्लाई नहीं आ रही है। इससे तरकुलवा और बघौचघाट बिजली घरों से जुड़े नगर समेत 450 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग 10 घंटे से ठप है। बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं का जनजीवन प्रभावित है। कस्बा से लेकर गांव तक अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली के बिना चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है।

33/11 केवी तरकुलवा एवं बघौचघाट बिजली घरों की सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे नगर पंचायत तरकुलवा] पथरदेवा] कंचनपुर, गढ़रामपुर, बघौचघाट, मुंडेरा बाबू, बालपुर श्रीनगर, सोनहुला रामनगर, महुअवा बजराटार, बंजरिया, गुलहरिया, मलसी, मदीना बाजार, केडी चौराहा सहित दर्जनों छोटे-बड़े कस्बे व लगभग 450 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार को सुबह 10 बजे के करीब कसया से आने वाली बिजली 33 केवी मेन लाइन में फॉल्ट हो गया, जिससे एक फेज की सप्लाई ठप हो गई। इसके बाद से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली कर्मचारी पेट्रोलिंग कर फॉल्ट को ढूंढने में जुटे हुए हैं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इसके चलते लोगों के मोबाइल व इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। घरों में लगी पानी की टंकियां सूख गई हैं। कस्बा से लेकर गांव तक चारों तरफ अंधेरा छाया हुआ है। तरकुलवा उपकेंद्र के अवर अभियंता लवलेश सिंह ने बताया कि मेन लाइन में फॉल्ट है। जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed