फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a boy injured in accident

Deoria News: सड़क किनारे पटरी पर बैठे बालक को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर

Fri, 29 Mar 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 29 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
a boy injured in accident
फोटो समाचार...
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भगवती पेट्रोल पंप के पास की घटना



संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। क्षेत्र के परसिया भगवती पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे पटरी पर बैठे सात वर्षीय एक बालक को तेज गति से जा रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे बालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से बालक को मेडिकल कॉलेज, देवरिया भिजवाया। स्थिति गंभीर होने पर डाॅक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। उधर, बालक को टक्कर मारने के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।

जनपद ललितपुर के सिंहापुर गांव निवासी जंगपाल पत्नी रंगिता देवी और बेटे आकाश (7) के साथ इन दिनों तकरीबन तीन सप्ताह से खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भगवती पेट्रोल पंप के पास झुग्गी में रह रहा है। पत्नी रंगिता दिनभर फेरी लगाकर कंगन और चूड़ी बेचती है। होली के चलते तीन दिनों से सब झुग्गी में ही रह रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह रंगिता अपने झुग्गी में खाना पका रही थी। बेटे आकाश को मोबाइल फोन देकर बगल में बैठने को बोली। वह मुसैला-मईल मार्ग पर परसिया भगवती पेट्रोल पंप के पास सड़क की पटरी किनारे जाकर बैठकर खेलने लगा। इसी बीच मगहरा की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक ने आकाश को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह कुछ दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बालक लहुलूहान होकर सड़क पर तड़पने लगा। बेटे के चीखने की आवाज सुनकर मां रंगिता झुग्गी से बाहर निकली और दौड़ते हुए बच्चे के पास पहुंची।

आसपास के लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल भिजवाया गया। कुछ ही देर में मौके पर लोग भी इकट्ठे हो गए। उधर, चालक बाइक छोड़ भाग निकला। चालक चोरभरिया गांव निवासी बताया जाता है। उसके भी पैर में चोट लगी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि बच्चे के सिर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। मां ने तहरीर दी है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। पता चला कि चालक लापरवाही पूर्वक बाइक चला रहा था। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed