{"_id":"6843347e8e3782f9080ea9cc","slug":"a-bolero-collided-with-a-tree-after-a-tyre-burst-seven-people-were-injured-deoria-news-c-208-1-sdn1004-155430-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टायर फटने से पेड़ से जा टकराई बोलेरो, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टायर फटने से पेड़ से जा टकराई बोलेरो, सात लोग घायल
Sat, 07 Jun 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरी बाजार थानाक्षेत्र के ईटवां गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार बोलेरो का टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर दूर पेड़ से टकरा गई।
बोलेरो में सवार चार महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला की हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, भाटपार रानी थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू निवासी दीनानाथ चौहान की पत्नी रुमाली देवी ने बेटे हरेंद्र की कामयाबी के लिए तरकुलही देवी में कड़ाही चढ़ाने घर के लोगों के साथ बोलेरो से गई थीं।
पूजा-अनुष्ठान के बाद घर वापसी के दौरान उनकी बोलेरो दोपहर करीब तीन बजे के सिरजम चौराहा से आगे बढ़ी थी कि दाहिने तरफ का अगला टायर ब्लाॅस्ट कर गया।
विज्ञापन
चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और बोलेरो सड़क से 20 मीटर दूर पेड़ से टकरा गई। बोलेरो चालक सीट का एयर बैग टक्कर के बाद खुल गया। इससे चालक को मामूली चोटें आईं।
इस हादसे में रुमाली देवी (55) पत्नी दीनानाथ चौहान, शोभा चौहान (33) पत्नी जितेंद्र चौहान, प्रभावती देवी (38) पत्नी रामनाथ चौहान, श्रुति चौहान (30) पुत्री हरेंद्र चौहान, चालक राजनारायण चौहान (28) पुत्र लगन चौहान को राहगीरों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया।
शोभा की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।प्रभारी निरीक्षक नंदा प्रसाद ने बताया कि हादसे की की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस टीम संग पहुंच घायलों को उपचार के लिए भेजवाया तथा वाहन को सुरक्षित कराया गया।