फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A 10 km long bypass will be built from Nawalpur to Lar, 19 crores will be spent

Deoria News: नवलपुर से लार तक बनेगा 10 किमी लंबा बाईपास, खर्च होंगे 19 करोड़

Mon, 16 Jun 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A 10 km long bypass will be built from Nawalpur to Lar, 19 crores will be spent
देवरिया। नवलपुर से लार बाईपास मार्ग लगभग दस किलोमीटर सड़क 19 करोड़ की लागत से कन्वेंशनल विधि से बनेगी। इसके लिए सड़क के पहले सतह पर गिट्टी सीमेंट डाल वाइब्रेटर मशीन से समतल का कार्य पूरा कर लिया गया है। एक और लेयर करने के बाद जल्द ही पिचिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
विज्ञापन

लार बाजार में लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिल जाएगी। बड़े वाहन बाईपास मार्ग के रास्ते सीधे हाइडिल तिराहा होते हुए फोरलेन पर चले जाएंगे। उन्हें बाजार के तरफ नहीं जाना पड़ेगा। सड़क बन जाने से लोगों को घर के समीप ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

नवलपुर से लार बाईपास मार्ग लगभग सात वर्ष पहले करोड़ो की लागत से बना था। बनने के कुछ माह बाद ही सड़क जगह जगह टूटने लगी। शिकायत पर सड़क का मरम्मत लोक निर्माण विभाग के तरफ से कराया गया। लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। आए दिन बाइक सवार गिट्टियों पर अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो रहे थे। सड़क को बनवाने की मांग क्षेत्र के लोग लगातार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट पास होने के बाद राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन करा कार्य का शुभारम्भ किया। जिसके बाद सड़क का वेस्ट मैटेरियल मशीन से उखाड़ संरक्षित कर लिया गया। इधर नवलपुर से लार तिराहे तक गिट्टी के साथ सीमेंट गिरा आधुनिक मशीनों का प्रयोग कर पहले चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। एक लेयर और गिट्टी गिरा समतल करना बाकी है।
वहीं गिराई गई गिट्टियां ऊपर ही बिखरी हुई है। जो राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। रास्ते से यात्रा करने वाले साहू विशाल कुमार गुप्ता, वसीम अहमद, रमन बरनवाल, सुशील मोदनवाल, दीपू गुप्ता, मनीष जायसवाल का कहना है कि सड़क पर पानी नहीं गिराया जा रहा है। जिससे धूल का गुबार उड़ रहा है। इस दौरान सामने से आने वाले वाहन भी नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी रह रही है।

दस किलोमीटर यात्रा के दौरान सांस फूलने लग रही है। वहीं गिट्टी छटक रही है। जिससे राहगीर चोटिल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के जेई संतोष यादव ने कहा कि सड़क कन्वेंशनल विधि से बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। सहजौर के समीप पिच करने के लिए मैटेरियल गिरा दिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद आवागमन शुरू हो जाएगा। सड़क पर पानी छिड़काव का निर्देश दिया गया है। किसी भी हाल में राहगीरों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed