फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मारपीट में प्रधान और भट्ठा मालिक घायल

मारपीट में प्रधान और भट्ठा मालिक घायल

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। भट्ठे पर रखी ईंट देने को लेकर हुई कहासुनी के बाद प्रधान और भट्ठा मालिक में विवाद हो गया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। भट्ठा मालिक ने प्रधान के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराया है जबकि प्रधान ने भी खुखुंदू थाने पर तहरीर दे दी है। उधर, रामपुर कारखाना इलाके में कुछ लोगों ने महिला पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में दो लोग घायल हैं।
विज्ञापन

भटनी कसबा के काशीनाथ गुप्ता ने खुखुंदू, मुजुरी गांव में ईंट भट्ठा खोला है। उन्होंने अपने भट्ठे को यहां के प्रधान सीताराम यादव को लीज पर दे दिया है। आरोप है कि काशीनाथ गुप्ता ने अपने कुछ लोगों ने शुक्रवार को भट्ठे से ईंट लेने के लिए भेजा था। इसकी जानकारी होने पर प्रधान ने ईंट देने से इंकार कर दिया और आए लोगों को लौटा दिया। यहां से लौटने के बाद कुछ लोग गोलबंद होकर आए और प्रधान से उलझ गए। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें प्रधान सीताराम यादव और भट्ठा मालिक काशीनाथ गुप्ता घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। काशीनाथ की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है, जबकि प्रधान ने भी भट्ठा मालिक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा रामपुर कारखाना, हिरंदापुर के टोला मझरतिया में कुछ लोग बृहस्पतिवार की रात लल्लन के घर में घुस गए और डंडे से हमला कर दिया। हमला करने वालों ने लल्लन के घर की एक महिला पर तंत्र मंत्र करने का आरोप लगाया। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आई उसकी बेटी नीतू को भी लोगों ने पीट दिया। हमले में लल्लन और नीतू गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed