फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस ने चार जालसाजों को जेल भेजा

पुलिस ने चार जालसाजों को जेल भेजा

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भिंगारी बाजार। मोटर मैकेनिक से लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का क्राइमब्रांच और खामपार पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें शामिल 12 अन्य आरोपियों की तलाश क्राइम ब्रांच कर रही है। सभी आरोपी कानपुर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

खामपार निवासी राघव कुशवाहा प्रतापपुर चीनी मिल में मोटर मैकेनिक का कार्य करता है। मार्च 2014 में उसके मोबाइल पर फोन कर एक शख्स ने खुद को मोबाइल कंपनी को मैनेजर बताते हुए 1.12 करोड़ की लाटरी निकलने की बात कही। लाटरी की रकम पाने के लिए आयत शुल्क के रूप में उसने एक लाख रुपये की मांग की। जालसाज के झांसे में आकर मोटर मैकेनिक ने एक लाख रुपये उसके खाते में डाल दिया। इसके बावजूद भी लाटरी की रकम नहीं मिली। जालसाज के कहने पर मोटर मैकेनिक ने अपना एटीएम कार्ड भी बताए गए पते पर भेज दिया।पुलिस के अनुसार राघव ने पैतृक दो एकड़ जमीन बेचकर कई किस्तों में 25 लाख रुपये जालसाजों के विभिन्न खातों में भेजा। लेकिन लाटरी की रकम उसे नहीं मिली। इसकी जानकारी जब राघव के घरवालों को हुई तो मामला एसपी डॉ. एस चन्नप्पा तक पहुंचा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने क्राइमब्रांच और खामपार पुलिस को मामले की जांच कर खुलासे का आदेश दिया। क्राइमब्रांच के अनुसार गिरोह में शामिल 12 जालसाजों का नाम प्रकाश में आया है। वहीं इस गिरोह में शामिल कानपुर जिले के अच्छेलाल, विनय तिवारी, अलख नारायण और महिपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी फरार चल रहे 12 जालसाजों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ जालसाजों के पास से राघव कुशवाहा का एटीएम कार्ड, मोबाइल और बैंक खाते का स्टेटमेंट लगा है।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में फैला है नेटवर्क
भिंगारी बाजार। पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के चारों युवकों ने पूछताछ में बताया कि ठगी का काम कानपुर शहर में किराए के मकान में रहकर गिरोह में शामिल सभी लोग करते हैं। राघव जैसे बहुत लोगों को जालसाजों ने ठगने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान को छोड़ सब कुछ बिक गया
भिंगारी बाजार। लाटरी निकलने के नाम पर जालसाजों के चंगुल में फंसे मोटर मैकेनिक राघव कुशवाहा के पास घर को छोड़कर कुछ भी नहीं बचा है। अंत में बचे तीन कट्ठा खेत में 50 हजार में बंधक रखकर जालसाजों के खाते में रकम भेज दिया।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को बनाते है निशाना
भंगारी बाजार। क्राइमब्रांच टीक के अनुसार नगर कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र से जालसाजों का गिरोह संचालित होता है। जालसाज पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को ठगी का ज्यादा शिकार बनाते है। क्योंकि ये लोग आसानी से ठगों के झांसे में आ जाते हैं।

युवक पर जालसाजी का केस दर्ज
सलेमपुर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले युवक पर पुलिस ने शनिवार को जालसाजी का केस दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की है। कोतवाली क्षेत्र के चेरो गांव निवासी जीतेन्द्र कुमार को विदेश भेजने के लिए रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी विनोद राजभर ने 65 हजार रुपये लिया। लेकिन बेरोजगार युवक को जालसाज न तो विदेश भेजा और न ही उसकी रकम लौटाई। ठगी के शिकार हुए युवक ने जालसाज के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश विनोद राजभर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed