फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संविदा कर्मचारियों पर सख्ती करने की तैयारी में रोडवेज

संविदा कर्मचारियों पर सख्ती करने की तैयारी में रोडवेज

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। संविदा कर्मचारियों के 20 अक्टूबर की आधी रात से कार्य बहिष्कार के निर्णय पर निगम मुख्यालय गंभीर है। मुख्यालय के निर्देश पर संविदा चालकाें/परिचालकोें से दीपावली के अवसर ड्यूटी करने का बांड भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन

संविदा चालक/परिचालक संघर्ष समिति ने नियमितीकरण, समान कार्य का समान वेतन समेत छह मांगों को लेकर 20 अक्टूबर की आधी रात से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। दीपावली निकट होने के कारण इस समय बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए तो रोडवेज की दुश्वारियां बढ़ जाएंगी। बसों को खड़ा करने की भी नौबत आ सकती है। इससे यात्रियों को तो दिक्कत होगी ही, रोडवेज की आय पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के निर्णय को परिवहन निगम मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

निगम मुख्यालय के आदेश पर डिपो के संविदा चालकों/ परिचालकों से दीपावली के त्योहार में कार्य करने का बांड भरवाया जा रहा है। समिति के डिपो मंत्री राकेश साहनी का कहना है कि अधिकारियों ने जबरन 20 चालक/परिचालकों से बांड भरवा लिया है। हम अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। मांग नहीं मानी गई तो कार्य वहिष्कार के साथ ही सामूहिक इस्तीफा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉन्ड का लिया जा रहा 50 रुपये
संघर्ष समिति के डिपो मंत्री राकेश साहनी का कहना है कि दस रुपये के स्टांप पर बांड भरवाया जा रहा है। इसके लिए डिपो के अधिकारी 50 रुपये ले रहे हैं जो गलत है।
जिलाध्यक्ष को दिया ज्ञापन
संविदा चालक/परिचालक संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव को दिया है। संघर्ष समिति के लोगों की मांग है कि संविदा कर्मचारियों की सुध मुख्यमंत्री खुद लें।


निगम मुख्यालय के आदेश पर संविदा चालकों/परिचालकों से दीपावली में ड्यूटी करने का बांड भरवाया जा रहा है। अभी कुछ लोगों ने ही बांड भरा है। बचे लोगों से भी बांड भरवाया जाएगा।
- धर्मेंद्रनाथ, एआरएम, देवरिया डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed