{"_id":"68-96914","slug":"Deoria-96914-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा सुंघाकर किशोरी से दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा सुंघाकर किशोरी से दुष्कर्म
Deoria
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पर नशा खिलाकर इज्जत लूटने का आरोप लगाया है। घर के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी। मगर एक उप निरीक्षक ने जबरिया मामले में समझौता का प्रयास किया।
उच्चाधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित लड़की का आरोप है कि 10 अक्टूबर की रात वह अपने घर में सो रही थी। गांव की रहने वाली एक महिला उसके पास पहुंची और बाहर चलने की बात कही। महिला के अनुरोध पर पीड़ित लड़की गांव के बाहर पहुंची। जहां पहले से कुछ लोग घात लगाकर बैठै थे। पीड़ित को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर ले गए। आरोप है कि रुद्रपुर ले जाने के बाद गांव के रहने वाले युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बीच आरोपियों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने के लिए कई बार प्रलोभन भी दिया। लेकिन बात नहीं बनी। इसी दौरान मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक मामले में समझौते के लिए पीड़ित पक्ष पर ही दबाव बनाने लगे। केस दर्ज नहीं होने से परेशान पीड़ित पक्ष सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।