{"_id":"68-96807","slug":"Deoria-96807-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी
Deoria
Updated Sun, 12 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के गरुणपार मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरों ने घर साफ कर दिया। होश आने पर शुक्रवार की रात को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल, जांच में पुलिस लगी है।
भलुअनी क्षेत्र के गड़ेर गांव निवासी विकास श्रीवास्तव शहर के गरुणपार मुहल्ले में किराए की मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात विकास पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सोए थे। बगल के मकान की चहारदीवारी से कूदकर चोर अंदर आए। खिड़की के रास्ते सभी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे सभी बेहोश हो गए। चोर सारा सामान चुरा ले गए। शुक्रवार की शाम तक सभी को होश आया। देर रात को विकास ने कोतवाली पहुंचकर चोरी होने की तहरीर दी। तशहर कोतवाल का श्रीधराचार्य पांडेय का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।