फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खराब सड़कों को लेकर हियुवा का प्रदर्शन

खराब सड़कों को लेकर हियुवा का प्रदर्शन

Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जर्जर हो चुकी सड़कों और गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला के संयोजक नीरज शाही के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महुआनी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। शाम तक जिला प्रशासन ने महुआनी-सोनूघाट चौराहे पर बने गड्ढों को भरने के लिए आदेश दिया।
विज्ञापन

धरने में नीरज शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के मुद्दे पर बौना साबित हो रही है। जिले की सभी सड़कें जर्जर हो चुकी है। गड्ढों में बदल चुके इन रास्तों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों के अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है लेकिन जिला प्रशासन आंख बंद कर रखी है। वहीं गन्ना किसान भुगतान के लिए भटक रहा है। जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि प्रशासन आम जनभावना को नजर अंदाज कर रहा है। खराब सड़कों को लेकर कई बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है लेकिन जिला प्रशासन मौन है। जिला प्रशासन को छह सूत्रीय मांग भी सौंपी गई। धरना-प्रदर्शन करने वालों में नीरज श्रीवास्तव, गुड्डू पहलवान, केशव त्रिपाठी, करुणेश राय, सुनील मद्धेशिया, सतीश वर्मा, कृष्णनंद गिरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। शाम को प्रशासन के लोगों ने महुआनी-सोनूघाट मार्ग पर बने गड्ढे भरने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed