{"_id":"68-84061","slug":"Deoria-84061-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर खराब होने पर ट्रेन के आगे कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर खराब होने पर ट्रेन के आगे कूदा
Deoria
Updated Thu, 13 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। गणित का पेपर खराब होने से आहत हाईस्कूल का परीक्षार्थी ने वैशाली एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। वहां मौजूद एक यात्री ने उसकी जान बचाई। मैरवा थानाक्षेत्र के मैरवा धाम निवासी प्रभुनाथ दुबे का 15 वर्षीय बेटा अवनीश दुबे क्षेत्र के सरबौली इंटर कॉलेज बखरी में 10वीं का छात्र है। वह सुरेंद्र प्रसाद दुबे हाईस्कूल बड़का गांव में परीक्षा दे रहा है। उसका गणित का पेपर खराब हो गया था। अवनीश परीक्षा देने की बात कहकर भाटपाररानी पहुंचा। दिन में करीब 3.40 बजे वैशाली एक्सप्रेस अप भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर दो पर आ रही थी। ट्रेन को नजदीक आता देख आत्महत्या की नीयत से परीक्षार्थी ट्रैक पर कूद गया। यह देख स्टेशन पर मौजूद यात्री शोर करने लगे। ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आए खामपार थानाक्षेत्र के कड़सरवा बुजुर्ग गांव निवासी अजय सिंह ने उसे धक्का देकर किनारे किया। परीक्षार्थी के हाथ और पैर में हल्की चोटें आयी। स्टेशन मास्टर बीके झा की सूचना पर पहुंचे घरवाले परीक्षार्थी को घर ले गए।
विज्ञापन