फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छह पर गैंगस्टर, चार पर गुंडाएक्ट लगा

छह पर गैंगस्टर, चार पर गुंडाएक्ट लगा

Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
Deoria
Deoria Updated Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। गिरोह बनाकर लूट, हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले छह बदमाशों पर के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी है। सभी बदमाश अपराध के जरिए धन का अर्जन करते हैं। इसके अलावा लार, गौरीबाजार और तरकुलवा की पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ गुंडाएक्ट मेें चालान किया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने सर्किल के छह बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। बताया जाता है कि गोपालगंज के विजयीपुर करमटार/ हाल मुकाम भीमखपुर रोड विकास तिवारी, बगहा मठिया गांव निवासी गोलू सिंह और मुन्ना यादव गिरोह बनाकर लूट, हत्या, डकैती से धन का अर्जिन करते हैं। इनके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज है। इनके भय से लोग गवाही नहीं देते हैं। इसके अलावा चोरी और नकब जनी जैसी कई घटनाओं में संजय वर्मा, कसया रोड, राजू गुप्ता निवासी कांशीराम और विजय सोनकर गिरोह बनाकर शहर के अलावा जिले में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कुछ बदमाश जेल में बंद हैं। कोतवाल की रिपोर्ट के बाद छह बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसके अलावा लार पुलिस ने क्षेत्र के अजना गांव निवासी राधेश्याम मद्धेशिया, गौरीबाजार पुलिस ने रामपुर निवासी जितेन्द्र यादव और तरकुलवा पुलिस ने गड़रामपुर निवासी इश्वरचंद्र जायसवाल और डुमरी निवासी सुनील को गुंडाएक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed