फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मधवापुर गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया

मधवापुर गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया

Wed, 01 Jan 2014 05:44 AM IST
Deoria
Deoria Updated Wed, 01 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। पुलिस की कार्यशैली से नाराज मधवापुर गांव वालों ने शनिवार को कोतवाली में प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे विधायक मनबोध प्रसाद ने गांववालों को समझाबुझाकर शांत कराया और पुलिस वालों से निर्दोषों को परेशान नहीं करने की ताकीद की। चार दिन बाद भी पुलिस कातिलों के गिरेबां तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी रामू प्रसाद की 11 वर्षीय बेटी दुर्गावती की चार दिन पूर्व हत्या कर दिया था। इस मामले में पुलिस मृतका की बड़ी बहन सहित तीन महिलाओं को दो दिन तक हिरासत मेें रखकर पूछताछ की। इसके बाद मृतका के साथ पढ़ने वाले एक किशोर और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मृतका के घरवालों और दलित बस्ती के लोगों का आरोप है कि पुलिस बेवजह निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। पुलिस हिरासत में रखे गए लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई। आरोप है कि पुलिस वाले निर्दोष लोगों पर हत्या की बात स्वीकार करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed