{"_id":"68-77371","slug":"Deoria-77371-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर हुई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने पर हुई थी युवक की हत्या
Deoria
Updated Mon, 02 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कोतवाली के पड़री मल्ल गांव जिस युवक की लाश मिली थी उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद युवक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। युवक ने नौकरी के नाम पर आरोपीगण को दस लाख रुपये दिये थे। रुपये की लेनेदेन में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 28 नवंबर को मदनपुर क्षेत्र के पिड़रा गांव निवासी कपिल देव यादव की लाश कोतवाली के पड़री मल्ल गांव में रेलवे पटरी के पास मिली थी। जांच में जुटी पुलिस ने घटना के रूप को देखते हुए युवक की मौत को हादसा बताने में जुटी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि घटना की रात वह अपनी बाइकसे किसी मित्र के घर दावत खाने की बात कह कर निकला था। लेकिन वह नहीं लौटा। घटनास्थल से युवक का मोबाइल हैंडसेट भी गायब था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक के पिता परमानंद यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि कपिलदेव ने नौकरी के नाम पर कुछ लोगों को 10 लाख रुपये दिया था। काम नहीं होने पर वे रुपये मांग रहे थे। यह बात लोगों को नागवार लगी। उन्होंने दवा के बहाने बुलाकर युवक की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भटनी क्षेत्र के वैद्य मिश्ररौली गांव निवासी अखिलेश पांडेय, जिगिना दीक्षित गांव निवासी मंतोष के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन