फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लोकदल ने गन्ना जलाकर सड़क जाम किया

लोकदल ने गन्ना जलाकर सड़क जाम किया

Mon, 02 Dec 2013 05:41 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 02 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। चीनी मिलों को समय से चालू नहीं करने और गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करने के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी रविवार को सड़क पर उतर आए। नेताओं ने सोनूघाट चौराहे पर गन्ना जलाकर और सांकेतिक रूप से 15 मिनट तक सड़क जाम कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव वासुदेव यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। प्रदेश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। पिछले सीजन का 24 हजार करोड़ बकाया है। प्रदेश सरकार ने अभी तक चीनी मिल मालिकों के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाया है। इससे साफ हो गया कि प्रदेश सरकार मिल मालिकों के लिए काम कर रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ईं. संतोष मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी मानसिकता से काम कर रही है। गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाने और चीनी मिलों के चालू नहीं होने से यह साफ हो गया है। पूर्वी उप्र के उपाध्यक्ष लालता यादव ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उमेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की कमर तोड़ रही है। उनकी पार्टी इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। रालोद पदाधिकारियों ने इसके पहले चौराहे पर प्रदेश सरकार विरोधी नारे भी लगाए। नेताओं ने चीनी मिलों को अविलंब चलाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र एसडीएम सदर दिनेश गुप्ता को दिया। इस मौके पर रामकृष्ण मिश्र, जगदीश सिंह, श्रीकृष्ण यादव, राजू मिश्र, वीरेंद्र यादव, केसी मिश्र, लल्लन जायसवाल, संजय यादव, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed