{"_id":"68-77283","slug":"Deoria-77283-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर रुपये और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर रुपये और गहने चोरी
Deoria
Updated Sun, 01 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गुरुवार की रात गरुणपार मुहल्ले में किराए की मकान में रहने वाले एक व्यक्ति के कमरे का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत सात नग जेवर चुरा ले गए। शनिवार को पीड़ित ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। बारा दीक्षित गांव निवासी रामसेवक भारती गरुणपार मुहल्ले मेें किराए पर रहते है। वह ठेले पर फल बेचकर जीविका चलाते हैं। रामसेवक गांव चला गया था। इसी बीच 28 नवंबर की रात चोर उसके ताला तोड़कर 40 हजार रुपया नकद और सात नग गहने चुरा ले गए। शनिवार को जब वह शहर आया तो कमरे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन