{"_id":"68-71011","slug":"Deoria-71011-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांट से खफा छात्रा नदी में कूदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांट से खफा छात्रा नदी में कूदी
Deoria
Updated Wed, 28 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। मां की डांट से नाराज हाईस्कूल की छात्रा ने मंगलवार को नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस और घर वालों की तलाश के बाद भी शव का पता नहीं चल सका। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
भटनी नगर के वार्ड संख्या नौ इसरी गुलजार के छबीला यादव की बड़ी पुत्री सीमा नगर के सुभाष इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। सुबह किसी बात को लेकर सीमा की मां ने उसे डांट दिया। डांट बेटी को नागवार लगी और वह हतवा नकहनी स्थित पक्के पुल पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल की उत्तरी रेलिंग के पास खड़ा होकर किशोरी कुछ देर तक सोचती रही। उसके बाद अचानक रेलिंग पर चढ़ी और नदी में कूद गई। उसे कूदते देख आसपास के लोग बचाने का प्रयास किए लेकिन वह धारा में समा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और घर वालों ने स्थानीय मल्लाहों से घंटों तलाश कराई। लेकिन शव नहीं मिल सका। शाम तक तलाश जारी रही। सीमा पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। इस बाबत एसओ मथुरा राय ने बताया कि शव की तलाश में पुलिस जुटी है।