फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डायन कहने पर काट दिया हाथ

डायन कहने पर काट दिया हाथ

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भिंगारी बाजार। परपतही गांव में कुछ माह पूर्व हुई मासूम की मौत के मामले में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पीड़ित पक्ष ने पड़ोस की महिला को डायन कह दिया। इससे नाराज महिला के घरवालाें ने पीड़ित पक्ष के एक अधेड़ का हाथ काट लिया और बचाव में पहुुंची उसकी बेटी का सिर फोड़ दिया। दोनों गंभीर हैं। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परपतही गांव निवासी विनय कुमार पुत्र रामहरी के घर सावन माह में पूजा हुई। प्रसाद वितरण के दिन पड़ोस के हरेंद्र (55) की विवाहिता बेटी कमलावती के दो वर्षीय बच्चे ने भी प्रसाद खाया। प्रसाद खाने के दो दिन बाद अचानक बच्चे की तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। हरेंद्र कुशवाहा के परिजनों ने विनय के घर की महिलाओं पर प्रसाद में जादू टोना कर मासूम की जान लेने का आरोप लगाया। इसको लेकर शुरू में हुआ विवाद गांव वालों के चलते शांत हुआ। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे दोनों की घर की महिलाओं में इसी को लेकर कहासुनी होने लगी। इसमें विनय के घर की एक महिला को हरेंद्र के घर की महिलाओं ने डायन कह दिया। इसी बात से बौखलाए विनय और उसके परिजन तलवार और लाठी डंडा लेकर दरवाजे पर पहुंचे और हरेंद्र की गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया। संयोग ठीक था तलवार गर्दन पर न लगकर उसके कंधे पर लगी। जिससे उसका दाहिना हाथ शरीर से कटकर अलग हो गया। बचाव में पहुंची उसकी विवाहिता बेटी कमलवाती को भी नहीं बख्शा। उसकी पिटाई कर सिर फोड़ दिया। गांव वालों ने दोनों को भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची अस्पताल पुलिस को पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर दी है। इस बाबत एसओ ब्रजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed