फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नौजवान ही ला सकते हैं परिवर्तन

नौजवान ही ला सकते हैं परिवर्तन

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लार। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि चुनौतियों का सामना राजनीति से ही संभव है। ऊंच-नीच की खाई को राजनीति के माध्यम से नौजवान दूर कर सकते हैं। राजनीतिक व्यवस्था में परिवर्तन सिर्फ नौजवान ही कर सकता है। छात्रसंघ देश की राजनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

उक्त बातें पांडेय ने शुक्रवार को एसडीपीजी कालेज मठलार के प्रांगण में आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मै हांगकांग गया था तो चीन सरकार ने कहा कि हांगकांग और चीन की शिक्षा प्रणाली एक होगी। इस पर हांगकांग के छात्रों ने पार्लियामेंट के सामने विचार गोष्ठी के माध्यम से जमकर विरोध जताया। नौजवान छात्रों के इस विचार गोष्ठी को चीन सरकार ने माना और दोनों की शिक्षा प्रणाली अलग-अलग कर दी गई। उन्हाेंने इलाहाबाद छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव के जीत पर कहा कि देवरिया का यह लाल सांसद मोहन सिंह के बाद पहला छात्र है जिसने देवनगरी का नाम रोशन किया है। इसका सम्मान होना चाहिए। लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य डा. पंकज कुमार ने कहा कि देश में दो सरकार हैं। पूंजीवादी एवं साम्यवादी। पूंजीवादी कांग्रेस की देन है। 95 प्रतिशत नौजवान राजनीति में कम स्वनीति में ज्यादा रुचि रखते हैं। हम जाति बिरादरी में बढ़ते गए। जिससे विकास प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सांसद राम नरेश कुशवाहा को सम्मानित किया गया। विचार गोष्ठी को विधायक मनबोध प्रसाद, आयोजक इलाहाबाद विवि छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, सयुस के राष्ट्रीय महासचिव ओपी यादव, जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव, लखनऊ विवि के डॉ. नरेंद्र मणि त्रिपाठी, छपरा विवि के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव, भगवान गिरी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. महेंद्र मिश्र, राम नारायण यादव, रविंद्र कुशवाहा ने संबोधित किया। इस दौरान राजेश यादव, प्रेमचंद्र यादव, उमेश यादव, सुभाष यादव, सूरज यादव, गजेंद्र सिंह, नित्यानंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत
विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय का रामपुर कारखाना विधायक गजाला लारी ने अपने आवास पर फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष ने देवरिया और पड़रौना से अपने नजदीकियों के बारे में बताया। स्वागत करने वालों में पं. योगेश्वर तिवारी, हैप्पी शुक्ल, अखिलेश पांडेय समेत तमाम लोग शामिल रहे। वहीं कार्यक्रम से लौटते वक्त पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद के आवास पर जाकर कुछ समय बिताया। इसके अलावा स्वामी देवानंद पीजी कालेज परिसर में बने शिव मंदिर में मठ महंथ भगवान गिरी के साथ माता प्रसाद ने पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed