{"_id":"68-52946","slug":"Deoria-52946-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार, दर्द से पांच युवक पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार, दर्द से पांच युवक पीड़ित
Deoria
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लार। ब्लाक के सजांव गांव में आधा दर्जन से अधिक युवक तेज बुखार और दर्द से पीड़ित हैं। पांच रोज पूर्व दो की मौत हो चुकी है। गुरुवार को गांव के प्रधान पति ने बुखार से पीड़ित अन्य युवकों को उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा।
बेरोजगारी और गरीबी से जूझ रहे सजांव गांव के आधा दर्जन से अधिक युवक करीब 25 दिन पूर्व मुंबई नौकरी करने गए थे। अचानक सभी युवक एक साथ बीमार पड़ गए। दस दिन पूर्व सभी युवक किसी तरह गांव पहुंचे। बताया कि अचानक सभी बीमारी की चपेट में आ गए। स्थिति खराब होने पर गांव आ गए। सभी का उपचार लार सीएचसी पर चल रहा था। इसमें राजकुमार और उपेन्द्र की हालत काफी गंभीर थी। डाक्टर ने दोनों को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पांच दिन पूर्व दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों के मौत के बाद गांव में दहशत फैल गई। गांव के सुबाष, प्रमोद, मन्नु, बाबू, अंबिका सहित आधा दर्जन युवकों की हालत बृहस्पतिवार को गंभीर हो गई। गांव के प्रधान पति सूर्यचन्द्र कुशवाहा ने अपने खर्च से सभी को उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां सभी का उपचार चल रहा है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक जीपी चौधरी ने बताया कि सभी को तेज बुखार और शरीर में दर्द है। सभी का कुछ दिन तक उपचार चला है। राहत नहीं मिलने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जांच के बाद ही बीमारी के विषय में पता चल पाएगा।