{"_id":"68-52852","slug":"Deoria-52852-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली नहीं मनाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली नहीं मनाएंगे किसान
Deoria
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
d अमर उजाला नेटवर्क
सलेमपुर। प्रस्तावित हथुआ-भटनी रेल लाइन से प्रभावित किसानों का क्रमिक अनशन भटनी में 87 वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारी किसानों ने निर्णय लिया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की बेरुखी से इस बार वह दीवाली नहीं मनाएंगे। आंदोलन के 100वें दिन किसान सर्वदलीय जनसभा करेंगे।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष त्रिगुणानंद मिश्र ने कहा कि किसान अपनी खेती की जमीन बचाने के लिए करीब चार वर्षों संघर्ष कर रहा है। सड़क मार्ग से 35 किलोमीटर की दूरी रेलमार्ग से 80 किलोमीटर तय करनी पड़ेगी। बिना योजना आयोग के स्वीकृति और पूर्व रेलमंत्री के निजी हित में इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण करना दुर्भाग्यपूर्ण है। अभी तक सरकारों ने किसानों के प्रत्यावेदनों पर कोई निर्णय नहीं लिया है। निर्णय लिया कि इसके विरोध में चल रह क्रमिक अनशन के 100 वें दिन सर्वदलीय जनसभा का आयोजन 115 नंबर रेलवे गेट पर किया जाएगा। वहीं दीवाली के दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहेगा और आंदोलनकारी किसान दीवाली पर्व नहीं मनाएंगे। क्रमिक अनशन पर रामप्यारे तिवारी, चंद्रभान पासवान, भीम यादव, रामपाल सिंह, सुरेश प्रसाद, श्यामदेव चौहान, मुमताज अहमद, इम्तियाज अहमद, राधेश्याम तिवारी, वशिष्ठ यादव, महमूद आलम, शिव नारायण यादव, त्रिवेणी आदि बैठे।