{"_id":"68-50890","slug":"Deoria-50890-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की तलाश में देवरिया पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की तलाश में देवरिया पहुंची युवती
Deoria
Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। मिस्ड काल से शुरू हुई बातचीत दोस्ती प्रेम बदल गई। युवक के बुलावे पर आजमगढ़ जिले की रहने वाली युवती देवरिया आ गई। शुक्रवार की रात को ओवरब्रिज पर भटक रही इस युवती पर कोतवाल की नजर पड़ी तो वह उसे अपने साथ कोतवाली ले गए। कोतवाल ने युवती के परिजनों को सूचना दी। शनिवार को परिजन उसे घर ले गए।
कुछ माह पूर्व शहर के पुरवां चौराहा निवासी एक युवक के मोबाइल पर मिस्ड काल आया। युवक ने काल बैक किया तो वह एक युवती का नंबर था। इसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। युवक के बुलावे पर आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थानाक्षेत्र के शहरिया गांव की रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती शुक्रवार को देवरिया आ गई। बताया जा रहा है कि युवक से उसने मुलाकात की। रात होने की वजह से युवक उसे छोड़कर भाग निकला। रात लगभग आठ बजे युवती ओवरब्रिज पर घूम रही थी। उसी समय सदर कोतवाल हमराही सिपाहियों के साथ कहीं जा रहे थे। उनकी नजर युवती पर पड़ी। सदर कोतवाल उसे लेकर कोतवाली आए। यहां पूछताछ में उसने सारी बात बताई। कोतवाल ने इस बात की सूचना परिजनों को दी। शनिवार को कोतवाली पहुंचे युवती के भाई अतरीश पुत्र एजाज और चचेरा भाई रिजवान पुत्र सर्फुद्दीन उसे लेकर घर गए। सदर कोतवाल सूरजपाल का कहना है कि युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।