फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   9th class girl died

नौंवीं की छात्रा को दी  गर्भपात की दवा, मौत

Fri, 03 Jun 2016 11:50 PM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
9th class girl died
जालंधर के प्रसिद्ध कारोबारी बिल्ला की हत्या - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
रामपुर कारखाना, प्रेमिका का गर्भपात कराने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान पीड़ित की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
मामला एक माह पहले का बताया जा रहा है। शुक्रवार को शव लेकर रामपुर कारखाना थाने पहुंचे घरवालों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामपुर कारखाना इलाके की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा का गांव के एक युवक से संबंध था।
इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। उसने मामले की जानकारी आरोपी युवक को दी। युवक ने एक मेडिकल स्टोर से गर्भपात की दवा ले जाकर उसेे खिला दिया। इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई। खून अधिक बहने के कारण छह मई को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस दौरान पीड़ित का कई बार ऑपरेशन भी किया गया। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

 एक माह से वह मेडिकल कॉलेज में थी। 29 मई को फिर से किशोरी का ऑपरेशन हुआ। मगर सफलता नहीं मिली।
शुक्रवार की सुबह किशोरी की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शव लेकर घरवाले सीधे रामपुर कारखाना थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गर्भपात कराने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed