फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   98.15% voting in mlc election

छह प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद, 98.15 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट

Sat, 09 Apr 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
98.15% voting in mlc election
छह प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद, 98.15 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया-कुशीनगर द्विवार्षिक स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के विधान परिषद चुनाव में शनिवार को 32 बूथों पर 98.15 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही छह प्रत्याशियों के भाग्य का मतपेटिका में बंद हो गया। देर शाम तक मतपेटिकाएं कलेक्ट्रेट परिसर में बने स्ट्रांग रूम में जमा हो गईं। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंजाम किए गए थे। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को ईमानदारी से दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया।
विधान परिषद चुनाव प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। देवरिया जिले के 17 बूथों पर 2791 मतदाताओं में 2743 ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि कुशीनगर जिले में 15 बूथों पर मतदान हुआ। यहां 2735 मतदाताओं में 2681 ने मतदान किया। सायं चार बजे तक वोट डाले गए। इस दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहे। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही व उनके पुत्र ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही ने पथरदेवा ब्लाक कार्यालय बूथ पर मतदान किया। सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सदर ब्लाक कार्यालय, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय बूथ पर वोट डाला। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने लार ब्लॉक कार्यालय बूथ पर मतदान किया। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सलेमपुर, पूर्व राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने रुद्रपुर, बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने भागलपुर ब्लाक, विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने रामपुर कारखाना ब्लाक, विधायक सभाकुंवर ने भाटपाररानी ब्लाक कार्यालय पर मतदान किया। मतगणना 12 अप्रैल को कलेक्ट्रेट परिसर में होगी।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
बघौचघाट। देवरिया कुशीनगर स्थानीय निकाय प्राधिकारी चुनाव में पथरदेवा ब्लाक कार्यालय पर बने मतदान स्थल पर शत प्रतिशत मत पड़े। पथरदेवा ब्लाक में 76 ग्रामप्रधान, 87 क्षेत्र पंचायत सदस्य, चार जिलापंचायत सदस्य और एक विधायक सहित कुल 168 मतदाता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया जिले में पड़े मत
मतदेय स्थल मतदाता पड़े मत
क्षेत्र व नगर पंचायत गौरीबाजार 227 223
क्षेत्र पंचायत बैतालपुर 198 197
रामपुर कारखाना 160 155
तरकुलवा 112 112
पथरदेवा 168 168
देवरिया सदर 213 211
नगर पालिका देवरिया व जिला पंचायत क्षेत्र 34 32
क्षेत्र व नगर पंचायत रुद्रपुर 199 196
क्षेत्र पंचायत भलुअनी 183 178
क्षेत्र पंचायत व नगर पालिका बरहज 136 134
क्षेत्र पंचायत भागलपुर 137 135
क्षेत्र व नगर पंचायत सलेमपुर, मझौलीराज 222 214
क्षेत्र व नगर पंचायत लार 170 168
क्षेत्र व नगर पंचायत भटनी 171 166
क्षेत्र व नगर पंचायत भाटपाररानी 168 166
क्षेत्र पंचायत बनकटा 171 168
क्षेत्र पंचायत देसही देवरिया 122 120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed