{"_id":"6a2858dc8d7bca06880f8cee","slug":"96000-siphoned-off-from-school-managers-account-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-184077-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कूल प्रबंधक के खाते से 96 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कूल प्रबंधक के खाते से 96 हजार रुपये उड़ाए
Tue, 09 Jun 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। रामलक्षन चौकी क्षेत्र के केडी पब्लिक स्कूल प्रबंधक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 96,666 रुपये उड़ा दिए। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामलक्षन निवासी स्कूल प्रबंधक श्याम नारायण विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 29 मई की शाम करीब 4:26 बजे उनके मोबाइल पर नवी एप से जुड़ा एक लिंक आया था। साइबर ठगों ने इसी लिंक के माध्यम से उनके खाते से 96,666 रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक ठगी की जानकारी मिलते ही उन्होंने इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दी और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई। इसके बाद कोतवाली रुद्रपुर पहुंचकर लिखित तहरीर दी गई।
प्रबंधक का आरोप है कि ठगी के कुछ ही समय बाद सूचना देने के बावजूद अब तक साइबर अपराधियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है और न ही रुपये वापस मिल पाए हैं। इससे वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। मंगलवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई कर की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन में जूुट गई है।