{"_id":"6ae78850263c00a95e00b414","slug":"95-bottles-of-foreign-liquor-seized-from-railway-station-deoria-news-c-208-1-deo1022-195753-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेलवे स्टेशन से 95 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेलवे स्टेशन से 95 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
Mon, 02 Nov 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
भटनी। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान रविवार को जीआरपी को बड़ी सफलता मिली। भटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर लावारिस हालत में मिले बैग से 95 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जीआरपी ने शराब जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध बैग दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसमें शराब की बोतलें मिलें। सीओ बलिया जीआरपी सवीरत्न गौतम ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 12 हजार रुपये है। संवाद