फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   94 students with disabilities and women teachers allotted school

काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत 94 दिव्यांग और महिला शिक्षकों को स्कूल आवंटित

Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
94 students with disabilities and women teachers allotted school
काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत 94 दिव्यांग और महिला शिक्षकों को स्कूल आवंटित
विज्ञापन

देवरिया। 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में नियुक्ति पाए 262 नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटन के लिए बृहस्पतिवार को काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन दिव्यांग महिला व पुरुष तथा महिलाओं को विद्यालय आवंटित किए गए। 13 दिव्यांग, जिसमें तीन महिला व 10 पुरुष तथा महिला वर्ग में 81 शिक्षिकाएं इसमें शामिल रहीं।

काउंसिलिंग प्रक्रिया बीएसए कार्यालय सभागार में डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, बीएसए संतोष कुमार राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, एडीआईओएस रामहजूर, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य विमला राय व पालीटेनिक्नक के प्रधानाचार्य जीबी सिंह की देखरेख में चला। कार्यालय के बाहर एलईडी स्क्रीन पर जिले भर के विद्यालयों को चुनने के लिए प्रदर्शित किया गया था। परिसर के बाहर कुर्सियों पर बैठकर शिक्षकों ने अपना क्रम आने का इंतजार किया। जिन लोगों को शहर के पास विद्यालय मिल गए, वह तो काफी खुश दिखे, लेकिन जिन्हें नहीं मिल पाए, वह मायूस हो गए। बीएसए ने बताया कि पहले दिन कुल 94 शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए गए। शेष पुरुष वर्ग के शिक्षकों को शुक्रवार को रोस्टर के अनुसार स्कूल आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ कागजों के अभाव में अभी 23 लोगों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। इसके लिए सचिव बेसिक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed