{"_id":"5cd06f04bdec22077441345e","slug":"91557163780-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"97.6 फीसदी अंक प्राप्त कर गोल्डी बनीं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97.6 फीसदी अंक प्राप्त कर गोल्डी बनीं टॉपर
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के नतीजों के बाद पीएन एकेडमी के बच्चों ने विक्ट्री निशान बनाकर सफलता को प्रदर्शित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सीबीएसई हाईकूल के सोमवार को घोषित हुए परिणाम में देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की गोल्डी सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बनीं। यहीं की शिवानी गिरी और नवजीवन स्कूल के दिव्यांश मल्ल ने 97.2 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं डीएसएस के ऋषिकेश गुप्ता व सृष्टि मिश्रा ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे। सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर के ईशान पांडेय 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ अपने स्कूल के टॉपर घोषित किए गए। 3.30 बजे जैसे ही परिणाम घोषित किए गए, शहर के सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के हाईस्कूल में बेहतर अंकों से पास हुए छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शिक्षकों व स्कूल स्टॉफ ने मिठाई खिलाकर शुभकामना दी। शहर के स्कूलों में इस बार भी डीएसएस, सरस्वती विद्या मंदिर, नवजीवन स्कूल, आरबीटी, पीएन एकेडमी के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। डीएसएस में टॉप थ्री के अलावा पलक तिवारी और अनुष्का गुप्ता ने 96.6, सृष्टि मिश्रा 96, ज्योति मौर्या 95.8, दीपक 95.2, सूर्यकांत शुक्ला, मुकेश वर्मा व संदीप सिंह ने 95 प्रतिशत अंक पाया। इसके अलावा आकाश यादव, आयुष सिंह, खुशी, दिपांशी गुप्ता, तपस्या यादव, तान्या मल्ल, आयुषी तिवारी, सुंदरम पाल, नेहा लाठ, आकाश यादव, आंचल सिंह, अदिती जायसवाल, हर्षित, शैलेश, देवेश ने 94 से 91 % अंक पाया। सरस्वती विद्या मंदिर में पंजीकृत 476 छात्रों में 473 छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए। निधिश नाथ त्रिपाठी, यशप्रताप सिंह व आयुष सिंह 95.60, आनंद प्रकाश 95, गौरव सिंह विशेन 94.80, अंकित दूबे, 94.60, हेमंत कुशवाहा 94.40, आयुष चौरसिया, आदर्श वर्मा, उत्कर्ष वर्मा व श्रीवत्स पांडेय ने 94.20 तथा गौरव प्रताप सिंह ने 94 प्रतिशत अंक पाया। नवजीवन मिशन के सुहेल खान, शुभम यादव, विवेक, साकिब सिद्दीकी, ईशान सिंह, अंजली सिंह, अभय यादव, प्रिया सिंह टॉप टेन सूची में शामिल रहे।
आरबीटी में दूसरे स्थान पर आयुष 95.6, कृष्ण मद्घेशिया 95, अभय निषाद 94.4, पंकज जायसवाल व अर्पिता पांडेय 93.8, खुशबू सिंह 93.6, आदित्यधर द्विवेदी व अकील सिद्दीकी ने 93.4 प्रतिशत अंक पाया। पीडी एकेडमी में आदित्य गोंड, उत्सव राय, अमन गुप्ता, अरबाज अहमद, आदित्य सिंह, श्रेयांश राय, साहिल हुसैन, ऋषभ पटवा, दिव्यांश पांडेय, देवेश पांडेय ने 95 से 90 %, डीएमटी पब्लिक स्कूल में शिवम श्रीवास्तव, शिवांजलि, होली एंजेल्स पब्लिक स्कूल सीसी रोड की फिजा अंजुम ने 92 % के साथ प्रथम रहीं। सूर्या एकेडमी में हर्षित पांडेय, अमन सिंह, आदित्य, निखिल सिंह, शुभांग पांडेय, विनय गुप्ता, प्रिंस सिंह, राहुल यादव, जेके मित्तल एकेडमी में अनन्या श्रीवास्तव, नीतीश, शिवांगी मिश्रा, सेंट्रल एकेडमी में यथार्थ त्रिपाठी, हर्ष पांडेय, सूरज सिंह स्कूल स्तर पर पहले तीन स्थानों पर रहे। पीएन एकेडमी उमानगर हर्षवर्धन, रितिक सिंह, रिया साहनी, पृथ्वी नाथ मिश्रा, स्नेहा, अजीत, प्रभाकर मल्ल, ज्योति कुशवाहा, आशीष यादव, अरुण चौहान, अंशिका कौशिक, दिव्या सिंह, साधना यादव, प्रज्ञा पटेल, शालिनी गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, अनन्या तिवारी, रागिनी यादव, नेहा यादव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, हरिओम चौहान ने 96 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
अध्ययन में मदद करता है सोशल मीडिया
जिले की टॉपर गोल्डी सिंह पुत्री सुुरेंद्र सिंह निवासी रसूलपुर हाटा रोड मानती हैं कि सोशल मीडिया के टच में रहने अध्ययन में मदद मिलती है। पुरवा चौराहे पर एक किराए के कमरे में मां और दो छोटे-भाई बहनों के साथ रहने वाली गोल्डी ने बताया कि पिता विदेश में प्राइवेट जॉब करते हैं। भाई-बहन के शोर मचाने पर वह शाम को जल्द ही सो जाती है और रात में एक से भोर में चार बजे तक पढ़ाई करती थी। गोल्डी सिंह इंजीनियरिंग फील्ड में कॅरियर बनाना चाहती हैं और इसके लिए अभी से तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियर बनकर राष्ट्र के विकास में सहयोग करना चाहती हैं। दूसरे स्थान की टॉपर शिवानी गिरी ने बताया कि पापा की मौत के बाद मम्मी ने सबको संभाला। पापा की जगह पर सिंचाई विभाग सलेमपुर में नौकरी करते हुए चारों संतानों को पाला। घर में सबसे छोटी शिवानी इंटर में मैथ से पढ़ाई करेंगी। शिवानी ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज में जाने का ख्वाब देखती है। इसे पूरा करने के लिए वह दिन रात एक कर मेहनत करेंगी। वहीं तीसरे स्थान के टॉपर ऋषिकेश गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता निवासी कटया, गोपालगंज ने कहा कि यू ट्यूब की मदद से सुने गए लेक्चर ने पढ़ाई में उनकी काफी मदद की। तीसरे नंबर के ऋषिकेश साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। सृष्टि मिश्रा पुत्री सतीश चंद्र गुप्ता निवासी गोपवापार बरहज ने बताया कि स्कूल से कोचिंग, फिर पढ़ाई के बाद वह पूरे आठ घंटे की नींद अवश्य पूरा करती हैं। योजना बनाकर सामान्य तरीके से पढ़ाई की जाए तो कोई भी सफल हो सकता है।