फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएमओ की जांच में डॉक्टर और कर्मचारी गैरहाजिर मिले

सीएमओ की जांच में डॉक्टर और कर्मचारी गैरहाजिर मिले

Mon, 06 May 2019 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ की जांच में डॉक्टर और कर्मचारी गैरहाजिर मिले
फिर गैरहाजिर मिले 42 डॉक्टर-कर्मचारी, रोका वेतन
विज्ञापन


ठेंगवल दुबे, भागलपुर, परसिया चंदौर सीएचसी का औचक निरीक्षण
सीएमओ की कार्रवाई का मातहतों पर नहीं दिख रहा कोई भय
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सीएमओ की कार्रवाई का तनिक भी भय मातहतों में नही हैं। तभी तो डॉक्टर-कर्मचारियों के अस्पताल पर अनुपस्थिति नहीं थम रही। सोमवार को भी भागलपुर पीएचसी, ठेंगवल दुबे, परसिया चंदौर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 42 चिकित्सक-कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। सभी का वेतन रोक दिया गया है।

सीएमओ सुबह 8.15 बजे परसिया चंदौर सीएचसी पर पहुंचे तो अस्पताल सुनसान पड़ा था। डॉ. नीलिमा मिश्रा, एलटी प्रमोद मिश्र, एलए ओपी दुबे, कनिष्ठ सहायक अजय दुबे, डीएच साक्षी गौड़, स्टॉफ नर्स आबिया खातून, वंदना यादव, वार्ड ब्वाय दुर्गेश यादव, रामाश्रय प्रसाद, एसटीएस पीके पांडेय, आईसीटीसी कंचन पांडेय ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। वहीं, प्रियंका मिश्र का बनाया गया हस्ताक्षर संदिग्ध मिला। सुबह नौ बजे सीएमओ भागलपुुर पीएचसी पहुंचे। वहां डॉ. रजत कुमार, डॉ.नूर आयशा, डॉ.ममता चौधरी, स्टॉफ नर्स सीमा संगीता, नंदू यादव, विजय कुमार, एएनएम अमृता सिंह, रंजू कुमारी, मंजू देवी, नीलम यादव, कुसुम देवी, सुमन देवी, प्रतिभा देवी, अलका वर्मा, सोनम यादव, ज्योति यादव, शमा परवीन, मंशा यादव, कनिष्ठ सहायक उमेश सिंह, बीपीएम रामकेश यादव, बीसीपीएम आबिद अली, बीएएम सुधीर कुमार, डीईओ अश्वनी कुमार, बीएचडब्लू अभिषेक मिश्र, वार्ड ब्वाय आशुतोष गैर हाजिर रहे। ठेंगवल दुबे पीएचसी पर फार्मासिस्ट अनंत जायसवाल को छोड़ सभी कर्मचारी और डॉक्टर उपस्थित मिले। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 42 डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। सभी के एक दिन का वेतन रोका गया है। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed